हुमायूं का मकबरा

हुमायूं का मकबरा


राजधानी दिल्‍ली में हुमायूं का मकबरा महान मुगल वास्‍तुकला का एक उत्‍कृष्‍ट नमूना है। वर्ष 1570 में निर्मित यह मकबरा विशेष रूप से सांस्‍कृतिक महत्‍व रखता है, क्‍योंकि यह भारतीय उप महाद्वीप पर प्रथम उद्यान - मकबरा था। इसकी अनोखी सुंदरता को अनेक प्रमुख वास्‍तुकलात्‍मक नवाचारों से प्रेरित कहा जा सकता है, जो एक अजुलनीय ताजमहल के निर्माण में प्रवर्तित हुआ। कई प्रकार से भव्‍य लाल और सफेद सेंड स्‍टोन से बनी यह इमारत उतनी ही भव्‍य है जितना की आगरा का प्रसिद्ध प्रेम स्‍मारक अर्थात ताजमहल। यह ऐतिहासिक स्‍मारक हुमायूं की रानी हमीदा बानो बेगम (हाजी बेगम) ने लगभग 1.5 मिलियन की लागत पर निर्मित कराया था। ऐसा माना जाता है कि इस मकबरे की संकल्‍पना उन्‍होंने तैयार की थी।